मध्यप्रदेशसम्मानसामाजिकहरदा

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज महिला मंडल के चुनाव हुए सम्पन्न, शिखा दुबे अध्यक्ष व ज्योति तिवारी बनी उपाध्यक्ष।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के महिला मंडल के चुनाव संपन्न हुए। जिसमे समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारी को बधाई व शुभकामनायें दी गई। नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष ज्योति प्रदीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की आज रविवार को प्रताप कॉलोनी स्थिति समाज की धर्मशाला मे महिला मंडल के चुनाव सर्व सहमति से सम्पन्न हुए। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए शिखा दुबे को सर्व सहमति से नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष के लिए ज्योति दीपक तिवारी, सचिव आभा तिवारी, कोषाध्यक्ष ज्योति प्रदीप तिवारी, सांस्कृतिक विभाग के लिए वंदना अवस्थी का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया मे समजा की महिलाओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारीयों ने समाज द्वारा दिए गए दायित्वो का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया साथ ही पदाधिकारियों ने कहा की समय समय पर सामाजिक कार्यक्रमो एवं अन्य गतिविधियों मे आगे रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत मे समस्त पदाधिकारियों ने समाज की महिलाओ का आभार व्यक्त किया और वरिष्ठ महिलाओ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button