Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 22°C
जाँच मध्यप्रदेश समस्या हरदा

हरदा – सीमांकन के नाम पर प्रशासन को सालो से परेशान कर रहा ग्रामीण।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के ग्राम दीपगांव कला मे सीमांकन के नाम पर वर्षो से एक ग्रामीण प्रशासन को परेशान कर रहा है। जानकारी के अनुसार हरदा जिले के ग्राम दीपगांव कला निवासी कमलेश गुर्जर वीते वर्ष 2016 से सीमांकन के लिए आवेदन देता है जिसके बाद प्रशासन की टीम उक्त स्थान पर सीमांकन करने जाती है जिससे प्रशासन का समय बर्बाद होता है और आवेदन कमलेश की जमीन उतनी ही निकलती है जितनी दस्तावेज मे है। वीते दिनों फिर एक बार सीमांकन के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है जिसका सीमांकन 25 जून को किया जाना है। इधर खेत पडोसी मुकेश शर्मा ने सीमांकन पर आपत्ति लगाने के लिए सिराली तहसीलदार के पास अर्जी लेकर पहुंचे। मुकेश शर्मा ने बताया की दीपगांव कला मे खसरा नंबर 28/5 रकबा 1.821 हेक्टेयर भूमि अभिलेख मे दर्ज है। जिस पर मेरे द्वारा सोयाबीन की बोहनी कर दी गई है। खेत पडोसी द्वारा सीमांकन के लिए आवेदन किया था जिसमे 25 जून को सीमांकन होना है है जिसकी सुचना मुझे पत्र द्वारा मिली है। मेरे खेत मे सोयाबीन की बोहनी हो चुकी है और अब सीमांकन होने से मेरी सफल का नुकसान होगा। श्रीमान जी से निवेदन है की अब सीमांकन पर ना किया जाए इस सीमांकन पर मेरी आपत्ति है। आपको बता दे की आवेदन कमलेश गुर्जर द्वारा वीते वर्ष 2016 से सीमांकन करवा रहा है लेकिन आजतक संतुष्ट नहीं है, जिसको लेकर बार बार सीएम हेल्पलाइन पर भी प्रशासन की शिकायत करता रहता है। जिस कारण प्रशासन उक्त व्यक्ति से बहुत परेशान है। बार बार सीमांकन करने से प्रशासन का समय भी बर्बाद हो रहा है और प्रशासन अन्य दूसरा कार्य नहीं कर पा रहा। अतः श्रीमान से निवेदन है की उक्त शिकायतकर्ता पर उचित कार्यवाई की जाए।

शिकायतकर्ता, कमलेश गुर्जर

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.