हरदा – भारतीय किसान संघ ने फिर शुरू किया धरना प्रदर्शन, इस बार आरपार की लड़ाई लड़ेंगे किसान।
कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
भारतीय किसान संघ एक गैर राजनैतिक संगठन है। जो समय समय पर किसानो के हित मे धरना प्रदर्शन से लेकर आंदोलन तक करता रहता है। इस बार 15 सूत्रीय मांगो को लेकर भारतीय किसान संघ खिरकिया इकाई द्वारा स्थानीय कृषि उपज मंडी मे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। खिरकिया तहसील अध्यक्ष रुपसिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया की किसानो की मांगो को लेकर कृषि उपज मंडी मे 5 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है ज़ब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
किसानो की निम्न 15 मांगे है…
1. मंडी प्रांगण में अधिकारी एवं कर्मचारी को ड्रेस कोड में होना चाहिए।
2. गेट क्रमांक 02 का उपयोग हमेशा वाहन निकासी के लिए खुला रखा जाए।
3. व्यापारियो द्वारा खरीदी गई फसल को नियमानुसार समय सीमा में उठाया जावे।
4. मंडी कर्मचारी द्वारा किसानों को गुमराह कर के हस्ताक्षर करवा कर मंडी बोर्ड को सूचना देकर विश्राम ग्रह का एक कमरा ऑवटित किया गया। जो नियम विरूद्ध है, जिसे शीघ्र खाली करवाया जावे।
5. सभी लायसेंस धारी व्यापारियों को प्लेटफार्म दिये जावे।
6. मंडी परिसर में एक अतिरिक्त प्लेट कॉटे का निर्माण किया जावे।
7. मंडी परिसर में होमलाट में फसलो की निलामी नही की जावे।
8. व्यापारियो द्वारा क्रय की गई फसल का भुगतान मंडी परिसर के अंदर ही किया जावे।
9. किसानो द्वारा बेची गई उपज को व्यापारी मंडी के बाहर उनकी मील एवं प्रांगण में तुलवाते है, तो किसान को 1000 रूपये भाड़ा प्रति ट्राली दिया जाऐ।
10. नीलाम के दौरान नीचे गिरे अनाज सोरने को प्रतिमाह 30 ता एलाउस कर प्राप्त राशी को सार्वजनिक कि जाए।
11. मोरण गंजाल संयुक्त सिचाई परियोजना की वन एवं पर्यावरण NOC जारी कर शीघ्र ही बांध स्थल का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए।
12. 11/63 मुहाल माइनर के निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कराया जाए खिरकिया माचक नहर में इस बार मूंग का पानी दिया जाए इसकी रूपरेखा विभाग अभी से तैयारी कर ले।
13. मुगल रैयत पंप हाउस के कार्य में गति लाई जाए।
14. चारूवा सब स्टेशन पर पंप लाईट चलते समय घरेलु फीडर की लाईट प्रतिदिन 3 से 4 घंटे ओवरलोड के नाम पर कटौती की जाती है जिसे शीघ्र बंद की जाये।
15. शहीद इलापसिंह सिचाई परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाये।