Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 31°C
कृषि मध्यप्रदेश समस्या हड़ताल हरदा

हरदा – भारतीय किसान संघ ने फिर शुरू किया धरना प्रदर्शन, इस बार आरपार की लड़ाई लड़ेंगे किसान।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
भारतीय किसान संघ एक गैर राजनैतिक संगठन है। जो समय समय पर किसानो के हित मे धरना प्रदर्शन से लेकर आंदोलन तक करता रहता है। इस बार 15 सूत्रीय मांगो को लेकर भारतीय किसान संघ  खिरकिया इकाई द्वारा स्थानीय कृषि उपज मंडी मे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। खिरकिया तहसील अध्यक्ष रुपसिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया की किसानो की मांगो को लेकर कृषि उपज मंडी मे 5 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है ज़ब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

किसानो की निम्न 15 मांगे है…

1. मंडी प्रांगण में अधिकारी एवं कर्मचारी को ड्रेस कोड में होना चाहिए।

2. गेट क्रमांक 02 का उपयोग हमेशा वाहन निकासी के लिए खुला रखा जाए।

3. व्यापारियो द्वारा खरीदी गई फसल को नियमानुसार समय सीमा में उठाया जावे।

4. मंडी कर्मचारी द्वारा किसानों को गुमराह कर के हस्ताक्षर करवा कर मंडी बोर्ड को सूचना देकर विश्राम ग्रह का एक कमरा ऑवटित किया गया। जो नियम विरूद्ध है, जिसे शीघ्र खाली करवाया जावे।

5. सभी लायसेंस धारी व्यापारियों को प्लेटफार्म दिये जावे।

6. मंडी परिसर में एक अतिरिक्त प्लेट कॉटे का निर्माण किया जावे।

7. मंडी परिसर में होमलाट में फसलो की निलामी नही की जावे।

8. व्यापारियो द्वारा क्रय की गई फसल का भुगतान मंडी परिसर के अंदर ही किया जावे।

9. किसानो द्वारा बेची गई उपज को व्यापारी मंडी के बाहर उनकी मील एवं प्रांगण में तुलवाते है, तो किसान को 1000 रूपये भाड़ा प्रति ट्राली दिया जाऐ।

10. नीलाम के दौरान नीचे गिरे अनाज सोरने को प्रतिमाह 30 ता एलाउस कर प्राप्त राशी को सार्वजनिक कि जाए।

11. मोरण गंजाल संयुक्त सिचाई परियोजना की वन एवं पर्यावरण NOC जारी कर शीघ्र ही बांध स्थल का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए।

12. 11/63 मुहाल माइनर के निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कराया जाए खिरकिया माचक नहर में इस बार मूंग का पानी दिया जाए इसकी रूपरेखा विभाग अभी से तैयारी कर ले।

13. मुगल रैयत पंप हाउस के कार्य में गति लाई जाए।

14. चारूवा सब स्टेशन पर पंप लाईट चलते समय घरेलु फीडर की लाईट प्रतिदिन 3 से 4 घंटे ओवरलोड के नाम पर कटौती की जाती है जिसे शीघ्र बंद की जाये।

15. शहीद इलापसिंह सिचाई परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाये।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.