Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 19°C
जाँच मध्यप्रदेश शिक्षा हरदा

हरदा – SDM ने आंगनबाड़ी केन्द्रो का किया आकस्मिक निरिक्षण, तीन माह से आंगनबाड़ी केन्द्रो का निरिक्षण नहीं करने वाली सीडीपीओ को देंगे नोटिस।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
संभाग आयुक्त के आदेश एवं कलेक्टर के निर्देश पर टिमरनी एसडीएम महेश कुमार बडोले द्वारा टिमरनी विकासखंड के क्षेत्र में जाकर शासकीय निर्माण एवं विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम अंतर्गत समस्त कार्यों का निरीक्षण एवं जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज एसडीएम ने टिमरनी नगर के वार्ड क्रमांक 15 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र 1 व 2 तथा वार्ड क्रमांक 14 के आंगनवाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उचित व्यवस्था के दिशा निर्देश भी एसडीएम द्वारा दिए गए। निरीक्षण करने पहुंचे एसडीम महेश कुमार बड़ोले ने जानकारी देते हुए बताया की निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में सप्लाई किए जाने वाले भोजन की जांच की गई, जिसमे मीनू के हिसाब से आज आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को कड़ी पकोड़ा और वेज पुलाव दिया जाना था इसके स्थान पर सिर्फ कड़ी चावल ही वहां पर दिए गए ,बच्चों की दर्ज संख्या से कम बच्चे पाए गए, सीडीपीओ लगभग 3 माह से आंगनबाड़ी केंद्र में निरीक्षण करने नहीं पहुंची जिसे भी नोटिस जारी किया जाएगा। सुपरवाइजर भी निरंतर निरीक्षण नहीं करते पाई गई। उपस्थित रजिस्टर की जांच की गई तो पता चला की वार्ड क्रमांक 15 स्थित केंद्र क्रमांक 2 एवं 14 की आंगनबाड़ी केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित नहीं पाई गई, सहायिका द्वारा मौखिक रूप से बताया गया कि वे अवकाश पर है।टेक होम राशन के संबंध में जांच करने पर कमी पाई गई। किराए के कमरों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को उचित स्थान पर संचालित करने के दिशा निर्देश भी दिए गए।एसडीएम महेश कुमार बड़ोले ने बताया कि समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों, छात्रावासों, विकास कार्यों एवं अन्य शासकीय संचालित कार्यालयो का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.