कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के रहटगांव थाना पुलिस ने 14 बंधवा मजदूरो को कर्नाटक से मुक्त करवाकर हरदा लाये। मजदूरो ने पुलिस को बताया की करीब 15 दिन पहले वे कर्नाटक के सिंदगी गांव गत्रा कटाई के लिए गए थे जहा उनसे बंधुआ बनाकर मजदूरी कराई जा रही थी। उनसे दिन-रात 15-16 घंटे तक मजदूरी कराई जाती थी, उन्हें पर्याप्त समय सोने तक भी नहीं दिया जाता था। इससे वे परेशान हो गए और उन्होंने इसकी सूचना अपने परिचित खेमराज को दी। इसकी शिकायत पर रहटगांव पुलिस की टीम ने मजदूरों को मुक्त कराया।

रहटगांव थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया की एसपी अभिनव चौकसे के निर्देशन में हमारी एक टीम कर्नाटक के लिए रवाना हुई जिसमे एसआई संतोष बामने, प्रधान आरक्षक विजय उइके, आरक्षक मेतू शामिल थे। टीम ने सभी मजदूरों को सुरक्षित हरदा लेकर आये। जिसमे 8 मजदूर रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दीदमदाह और 6 मजदूर बैतूल जिले के धुंधरी गांव के निवासी हैं। सभी मजदूर आपस में रिश्तेदार हैं। सभी को अपने-अपने घर छोड़ दिया है।







