कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
नर्मदापुरम आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी ने गुरुवार को PWD के SDO श्रवण कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया है। हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई कि गई है। SDO श्रवण गुप्ता ने सुखरास के एक ग्रामीण से मोबाइल पर अभद्र भाषा में बात की थी। रौब दिखाते हुए गुप्ता ने यह भी कह दिया था कि वह जनपद पंचायत सीईओ को भी हटवा देंगे। दोनों के बिच हुई बातचीत की रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरपंच संघ व सचिवों के विरोध जताने के बाद कलेक्टर ने मामले की जांच करवाई थी। इसके बाद कलेक्टर के प्रतिवेदन के आधार पर कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में SDO का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय हरदा निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।







