Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 25°C
कृषि खेल देश धार्मिक न्याय मध्यप्रदेश राजनीति शिक्षा सम्मान सामाजिक हरदा

IBC24 के ‘माइंड समिट’ में होगा दिग्गजों का जमावड़ा, मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री होंगे शामिल।

3 min read
Text Size:
Share:

मो. असफाक रीगल, 9926345450

मो. असफाक रीगल, हरदा एक्सप्रेस…
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 7 दिसंबर, शनिवार को देश की दिग्गज हस्तियां मध्यप्रदेश के सरोकार से जुड़े विषयों पर अपनी राय जाहिर करने के लिए एक मंच पर आ रही हैं। ये मंच मुहैया करा रहा है मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चैनल IBC24। ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोगेस’ नाम के इस आयोजन में राजनीति, धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल जगत से जुड़ी हस्तियां समस्याओं के कारणों को उजागर करने के साथ ही उसके समाधान के लिए सुझाव भी देंगी।

IBC24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने बताया कि भोपाल के होटल ताज में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होने वाले इस समिट में विविध पहलुओं और विषयों पर संवाद होगा। समिट के राजनीतिक सेशन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जहां मध्यप्रदेश के भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत करेंगे वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सियासी सवालों के साथ ही किसान राजनीति पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, विश्वास सारंग, उदय प्रताप सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत समेत कई मंत्री और प्रमुख शहरों के मेयर और महापौर भी उनके विभागों से जुड़े कामकाज को लेकर IBC24 के सवालों का सामना करेंगे। वहीं इस महामंच पर विवेक तन्खा, हेमंत कटारे, अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा जैसे विपक्षी नेता सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही सत्तापक्ष के साथ चलने वाली तकरार के जुड़े सवालों के जवाब देंगे।

श्री मित्तल ने बताया कि ‘माइंड समिट’ में हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री खास तौर पर मौजूद रहेंगे। हिंदू एकता को लेकर किए जा रहे उनके प्रयासों और उससे उपजे विवादों से जुड़े सवालों से धीरेंद्र शास्त्री का सामना होगा। राजनीति और धर्म के अलावा समाजिक सराकोर से जुड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल जैसे विषयों से संबंधित दिग्गज भी सहभागिता निभाएंगे, जिनके साथ अलग-अलग सेशन में संवाद का दौर चलेगा। इस मौके पर अपने कामों से मिसाल कायम करने वाली हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

आपको बता दें कि मध्यभारत के सबसे प्रभावी चैनल के रूप में स्थापित हो चुके न्यूज चैनल IBC24 जनता और सरकार के बीच सेतु के तौर पर अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए समय-समय पर इस तरह के संवाद कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। ‘माइंड समिट’ भी इसी तरह का एक आयोजन है, जिसके तहत IBC24 छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्यप्रदेश में भी ये महामंच सजाने जा रहा है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.