Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 21°C
तबादला मध्यप्रदेश शिक्षा समस्या हरदा

हरदा – बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले उत्कृष्ट विद्यालय के पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं को डीईओ ने अनुशासनहीनता के मामले मे दूसरी स्कूल मे किया अटैच।

1 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
जब स्कूल मे बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ने वाले शिक्षक ही अनुशासनहीनता करने लगे तो फिर शिक्षा का स्तर कहां जाएगा। आपको बताना चाहेंगे की शहर के शासकीय डॉ लिए. भीमराव अंबडेकर उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच चल रहे खिंचतान की शिकायत थाने और वरिष्ठ अधिकारियों तक जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने एक्शन लेते हुए प्रभारी प्राचार्य सहित पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं को दूसरे स्कूलों में अटैच कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने बताया उत्कृष्ट विद्यालय के संचालन संबंधी समस्याओं और शिक्षकों द्वारा लगातार अनुशासनहीनता की शिकायत मिलने के बाद पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं को अन्य विद्यालयों में अटैच किया गया है। साथ ही हाई स्कूल पानतलाई के प्राचार्य संतोष कुमार यादव को उत्कृष्ट विद्यालय हरदा का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।

डीईओ ने बताया कि आगामी आदेश तक उत्कृष्ट विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. सरिता तोमर को नगर पालिका हाई स्कूल हरदा में, सोनाली परोचे को महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में, हेमलता अग्रवाल को महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में, श्रीलता कुट्टी को गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में और अरविंद शर्मा को शा. माध्यमिक लाल स्कूल हरदा में आगामी आदेश तक अटैच किया गया है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.