मध्यप्रदेशसामाजिकहरदा
बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस….
अग्रवाल समाज हरदा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ रविवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ किया गया। प्रतियोगिता में समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समारोह की शुरुआत की। समाज के सचिव निमिष गोयल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आगामी दिनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें बच्चों, महिलाओं और युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज के सदस्यों को एक मंच पर लाना, आपसी सहभागिता बढ़ाना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। जयंती समारोह को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है और आगामी आयोजनों में भी बड़ी संख्या में सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है।




