तबादलामध्यप्रदेशहरदा

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
रविवार रात गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलया का तबादला रायसेन किया गया है। वहीं खिरकिया एसडीओपी राबर्ट गिरवाल को सहायक सेनानी, 34वीं वाहिनी विसबल, धार पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर दीपा डोडवे को टिमरनी एसडीओपी तथा अश्विनी कुमार को खिरकिया एसडीओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में रविवार देर रात तबादले किए गए हैं। गृह विभाग ने 10 आईपीएस और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों समेत कुल 137 पुलिस अफसरों का स्थानांतरण किया है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button