मध्यप्रदेशहरदा

मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर होंगी भर्ती, हरदा जिले मे 7 कार्यकर्ता और 17 सहायिका के पद खाली।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
मध्यप्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और पोषण सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इनमें 781 कार्यकर्ता और 1,767 सहायिका के पद शामिल हैं। हरदा जिले में 7 कार्यकर्ता और 17 सहायिका के पद रिक्त हैं, जबकि नर्मदापुरम में 34 और बैतूल में 91 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती में संबंधित ग्राम या शहरी वार्ड की स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन केवल एमपी ऑनलाइन के माध्यम से 13 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं। त्रुटि सुधार के लिए 15 जुलाई तक का समय रहेगा। दोनों पदों के लिए 12वीं पास, 18 से 35 वर्ष आयु अनिवार्य है।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button