IBC24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप सम्मान 2025 के लिए हरदा की छात्रा विधि बाजपेई का हुआ चयन, सीएम डॉ. मोहन यादव देंगे अवार्ड।
कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24 खबरों के साथ-साथ लगातार अपने सामाजिक सरोकारों को भी निभाता आया है। समय-समय पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर अपने विधाओं में बेहतरीन कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करता रहा है। इन कार्यक्रमों में एक स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम भी शामिल है। जिसके जरिए प्रदेश के होनहार बेटे-बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश का नंबर वन चैनल IBC24 स्कॉलरशिप राशि प्रदान करता है। इस वर्ष भी मध्यप्रदेश के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मध्य प्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम लाने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए की राशि प्रदान कि जाएगी। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम के लिए हरदा से सरस्वती विधा मंदिर की छात्रा विधि बाजपेई पिता प्रमोद बाजपेई का चयन हुआ है।
11 अगस्त 2025 को भोपाल के कोर्टयाड बाय मैरियट होटल में सुबह 11 बजे से सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और गोयल ग्रुप के चेयरमेन सुरेश गोयल सहित बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रीगण, गणमान्य नागरिक और स्वर्ण शारदा सम्मान के लिए चयनित मेधावी छात्राएं अपने परिजनों के साथ शामिल होंगी।