Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 19°C
Bhopal मध्यप्रदेश शिक्षा सम्मान

IBC24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप सम्मान 2025 के लिए हरदा की छात्रा विधि बाजपेई का हुआ चयन, सीएम डॉ. मोहन यादव देंगे अवार्ड।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24 खबरों के साथ-साथ लगातार अपने सामाजिक सरोकारों को भी निभाता आया है। समय-समय पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर अपने विधाओं में बेहतरीन कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करता रहा है। इन कार्यक्रमों में एक स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम भी शामिल है। जिसके जरिए प्रदेश के होनहार बेटे-बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश का नंबर वन चैनल IBC24 स्कॉलरशिप राशि प्रदान करता है। इस वर्ष भी मध्यप्रदेश के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मध्य प्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम लाने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए की राशि प्रदान कि जाएगी। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम के लिए हरदा से सरस्वती विधा मंदिर की छात्रा विधि बाजपेई पिता प्रमोद बाजपेई का चयन हुआ है।

11 अगस्त 2025 को भोपाल के कोर्टयाड बाय मैरियट होटल में सुबह 11 बजे से सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और गोयल ग्रुप के चेयरमेन सुरेश गोयल सहित बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रीगण, गणमान्य नागरिक और स्वर्ण शारदा सम्मान के लिए चयनित मेधावी छात्राएं अपने परिजनों के साथ शामिल होंगी।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.