Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
3 Nov 2026 Harda 22°C
क्राइम जाँच मध्यप्रदेश समस्या हरदा

म. प्र. केमिस्ट एसोसिएशन हरदा के जिलाध्यक्ष सहित उनके बेटे व पत्नि पर दहेज प्रताड़ना का ममला दर्ज, पुलिस ने 5-5 हजार रूपये का ईनाम किया घोषित।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508588

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मध्यप्रदेश केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, रेडक्रॉस सोसाइटी के मनोनीत सदस्य कृष्णदास चाचरे उनके बेटे आयुष चाचरे एवं पत्नि संगीता चाचरे पर मई 2025 मे इंदौर के कनाड़िया थाने मे दहेज़ प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं मे मामला हुआ था दर्ज। कनाड़िया थाना पुलिस ने तीनो के ऊपर 5-5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। इंदौर पुलिस ने बताया की करीब तीन माह पहले इंदौर के बिचौली हब्सी स्थित आवास में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतिका के परिजनों की शिकायत पर इंदौर की कनाड़िया थाना पुलिस ने मृतिका के पति आयुष चाचरे सहित सास, ससुर पर दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। तीन मशीन बीते जाने के बाद भी पुलिस तीनो आरोपियों को पकड़ने मे असफल रही जिसको देखते हुए पुलिस आयुक्त ने हरदा शहर के नेहरू कॉलोनी निवासी आयुष चाचरे उसके पिता कृष्णदास चाचरे एवं माँ संगीता चाचरे के ऊपर 5-5 हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की है।
पूरा मामला इस प्रकार है की इंदौर के बिचौली हब्सी निवासी वैष्णवी चाचरे की शादी दो साल पहले हरदा की नेहरु कॉलोनी निवासी आयुष पिता कृष्णदास चाचरे के साथ हुई थी। मृतिका ने 22 अप्रैल को अपने इंदौर मे अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतिका ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमे उसने आत्महत्या करने का जिम्मेदार पति, सास और ससुर को ठहराया था। उसके बाद 3 मई को इंदौर पुलिस ने मृतिका के परिजनों की शिकायत पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3, 4, 80 (2) और 85 के तहत मामला दर्ज कर जाँच मे लिया। लेकिन तीनो आरोपी फरार चल रहे थे।


कौन है कृष्णदास चाचरे…
कृष्णदास चाचरे मध्यप्रदेश केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष है और रेडक्रॉस सोसाइटी के मनोनीत सदस्य भी है। साथ ही वे कृष्णा मेडिकल एजेंसी के संचालक भी है।
आरोपी खुलेआम कर रहे व्यापार…
इधर आरोपी कृष्णदास चाचरे की कृष्णा मेडिकल एजेंसी है जिसमे वह रोजाना खुलेआम व्यापार कर रहे है। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है की पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे है। हालांकि इस मामले मे पीड़ित कृष्णदास चाचरे का कहना है की दो लोगो को वेल मिल गई है। लेकिन वेल की दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.