Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 19°C
Bhopal मध्यप्रदेश शिक्षा सम्मान हरदा

टॉपर्स छात्राओं को मिली IBC24 की स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप, शिक्षा जगत मे विधि बाजपेई ने हरदा का नाम किया रोशन।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
पत्रकारिता के साथ-साथ जनसरोकारों के लिए भी संकल्पित प्रमुख मीडिया समूह IBC24 के तत्वाधान में हुए गरिमामय आयोजन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होनहार बेटियों को स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप प्रदान किया। IBC24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप के तहत प्रदेश की टॉपर छात्रा को आगे की उच्च शिक्षा के लिए एक लाख रुपए जबकि जिले की टॉपर छात्राओं को 50 हजार रुपय की सहायता राशि दी जाती है। साथ ही स्टेट टॉपर छात्रा के स्कूल को भी 1 लाख की प्रोत्साहन राशि मिलती है। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप को शिक्षा के क्षेत्र में मददगार पहल बताते हुए IBC24 के प्रयासों की सराहना की। IBC24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल के साथ आयोजित संवाद सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर राज्य बताया। उन्होंने महिलाओं को उद्योग के क्षेत्र में आगे आने की अपील करते हुए महिला उद्यमी को 2 फीसदी कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराने की घोषणा की। गोयल ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन सुरेश गोयल और डॉयरेक्टर दिनेश गोयल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इससे पहले गोयल ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन सुरेश गोयल ने अपने स्वागत भाषण में स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में संवाद सत्र भी आयोजित हुए जिसमें खेल एवं युवा मंत्री विश्वास सारंग, पब्लिक हेल्थ, फैमली वेलफेयर राज्यमंत्री नरेंद शिवाजी पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग आदि क्षेत्रों से जुड़ी विशिष्ट हस्तियों ने अपने विचार रखे।

आपको बता दें कि IBC24 की ओर से दी जा रही स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप का ये ग्याहरवां साल था। इस साल स्टेट टॉपर छात्रा प्रियल द्विवेदी को 1 लाख रुपए जबकि जिलों की 62 टॉपर्स छात्राओं को 50 हजार की स्कॉलरशिप प्रदान की गई।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.