Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – कृषि मंत्री कमल पटेल ने जिला अस्पताल मे 56 लाख रूपये की डिजिटल एक्स रे मशीन का किया लोकार्पण।

1 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित डिजिटल एक्स-रे मशीन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि डिजिटल एक्स-रे मशीन की लागत 56 लाख रूपये है। इस मशीन से मरीजों को एक्स-रे की बेहतर सुविधा जिला अस्पताल में ही उपलब्ध हो जाएगी। उन्होने कहा कि हरदा शहर में कुल 4 संजीवनी क्लिनिक भी शुरू हो चुके है, जिससे शहर के बाहरी क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को छोटे मोटे रोगों के उपचार के लिये जिला अस्पताल तक नहीं आना पड़ेगा। उन्होने कहा कि जिला अस्पताल में सभी रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इस अवसर पर उन्होने मरीजों से भी चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोद, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह व सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व डॉक्टर्स उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.