Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – कृषि मंत्री कमल पटेल ने सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारम्भ किया।

2 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने शुक्रवार को हरदा छीपानेर मार्ग से डूडी की ढाणी होते हुए ग्राम रुन्दलाय तक मंडी निधि से स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। जानकारी के अनुसार मंडी निधि से 5.50 किलोमीटर लंबाई की यह सड़क लगभग 8 करोड़ रुपए लागत से स्वीकृत की गई है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बहुत खराब थी। प्रदेश सरकार ने पिछले 15-20 वर्षों में गांव-गांव में सड़कों के जाल बिछा दिये है। उन्होने कहा कि अब प्राथमिकता से खेतों की ओर जाने वाली सड़कों का विकास किया जाएगा ताकि किसान हर मौसम में अपने खेत तक आसानी से आ जा सके। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सुविधा मिलने से गरीब परिवार भी अब अपने पक्के मकानों में रह रहे है। उज्जवला योजना की सुविधा मिलने से गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर में नल से जल पहुँचने लगा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों के खाते में हर साल 10 हजार रूपये जमा हो रहे है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रूपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा बड़े-बड़े प्रायवेट अस्पतालों में उपलब्ध है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सुविधा मिलने से प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को बीमा कम्पनी से बीमा की राशि मिल जाती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.