Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
कृषि मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – किसान कांग्रेस ने सोनतलाई, रेवापुर व झांजरी माईनर पर किसानों के साथ खेतों का किया निरिक्षण।

2 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

आज किसान कांग्रेस ने ग्राम सोनतलाई, रेवापुर एवं झांजरी माईनर पर किसानों के साथ खेतों मे जाकर निरिक्षण किया। विगत 15 दिन से किसानों को पानी नहीं मिल रहा है, किसानों को अगर ये पानी नहीं मिला तो लगभग 500 एकड़ की मुंग की फ़सल नष्ट हो जाएगी। ऐसी स्थिति मे किसानो मे आपस मे विवाद की स्थिति बन रही है।

किसानों की पीड़ा सुन कर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार सिरोही, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन बिश्नोई किसानो के साथ खेतो का निरिक्षण करने पहुंचे और मौके से ही सम्बंधित अधिकारी को फोन कर वहा बुलाया और किसानों के सामने उनसे चर्चा की, संबंधित अधिकारी से चर्चा की तो उन्होंने बताया हम ऐसी स्थिति मे पानी नहीं दे पाएंगे, हमको पानी 3008 पर 2200 क्यूसेक पानी देना का कहाँ था परन्तु हमें केवल 1600 क्यूसेक पानी मिल रहा है। ऐसी स्थिति मे हम कैसे पानी उपलब्ध कराये। ओसारा बंदी के बाद भी हम पानी नहीं दिला पाएंगे 48 -48 घंटे की ओसारा बंदी के बाद पानी नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान हेमंत टाले ने ए सी से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया जबकि हरदा जिले के प्रभारी मंत्री स्वयं जल संसाधन मंत्री है उन्ही का विभाग है कृषि मंत्री कमल पटेल अलग अपने आप मे कद्दावार नेता मानते है किसान नेता बताते है अपने आप को परन्तु किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। सोमवार तक किसानों को पानी नहीं मिला तो किसान कांग्रेस नहर पर ही धरना प्रदर्शन करेंगी आज मौके पर किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बालकृष्ण यादव, जिला महामंत्री कैलाश यादव, हरिओम पटेल सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.