Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – सैकड़ो कार्यकर्त्ता कांग्रेस मे हुए शामिल, पी सी सी चीफ कमलनाथ के समक्ष ली सदस्यता।

2 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय मे भाजपा एवं उनके नेताओं की रीति नीतियों से नाराज होकर 300 से अधिक कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पी सी सी चीफ कमलनाथ की मुख्य उपस्थति मे कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी एवं अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहें। इधर दीपक सारण ने कहा कि भाजपा एवं कृषि मंत्री कमल पटेल जनता से झूठे नारे एवं खोखले वादे करते हैं जिससे जनता को बेबकूफ़ बनाकर 25 वर्षों से क्षेत्र मे कोई विकास कार्य नहीं किया। मई स्वयं 15 वर्षों से उनके साथ हूँ पर ऐसा कोई कार्य उन्होंने नहीं किया जिससे क्षेत्र की जनता को सीधे लाभ पहुँच सकें भाजपा केवल धर्म एवं जाति के नाम पर लोगों को तोड़ने की राजनीति करती हैं। अब भाजपा की रीति नीतियों के साथ रह पाना मुश्किल होगया था, इसलिए कांग्रेस पार्टी एवं माननीय कमलनाथ जी के विजन को देखते हुए उनके साथ कार्य करने एवं समाज सेवा हेतु कांग्रेस जॉइन कर रहा हूँ। निश्चित ही आगामी दिनों मे आमजनता एवं पार्टी हित मे कार्य करूंगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष आज भाजपा के 15 वर्षों से साथ काम करते आ रहे हैं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस परिवार मे सदस्यता ली हैं मैं उन सभी का स्वागत करता हूँ हम सब कांग्रेस पार्टी को मजबूती दिलाएंगे एवं दोनों विधानसभाओ मे कांग्रेस पार्टी का झण्डा लहराएंगे। पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने ने कहा कि जाट समाज के सैकड़ों युवाओं ने एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की उनका स्वागत हैं आने वाले विधानसभा चुनाव मे निश्चित ही परिणाम कांग्रेस के पक्ष मे आएंगे एवं कमलनाथ जी के नेतृत्व मे मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस मे शामिल होने वाले युवाओं मे मुख्य रूप से दीपक सारण, धीरेन्द्र जाट, धर्मेन्द्र जाट, अनिल जाट, अंकित जाट, मोहित जाट, जीवन जाट, जितेंद्र सारण, भीमा सारण, ब्रजेश सारण, जयप्रकाश जाट, मोहन जाट सहित सैकड़ों की संख्या मे जाट समाज के युवा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं नेता हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.