Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
देश मध्यप्रदेश सम्मान हरदा

हरदा – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें प्रवेश मे 13 अक्टूबर को निकाला जाएगा विराट पथ संचलन।

1 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जो पिछले 99 वर्षों से देशभक्ति, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों के साथ समाज में कार्यरत है। इस वर्ष 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर हरदा नगर में विजयदशमी के उपलक्ष्य में विराट पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। संघ समाज में चरित्रवान और जागरूक नागरिकों के निर्माण के लिए सतत प्रयासरत है और यह कार्य संघ के स्वयंसेवकों की दृढ़ इच्छा शक्ति और समाज के सहयोग के साथ आगे बढ़ रहा है। हरदा जिला कार्यवाह गोविंद सिंह जी ने बताया कि इस वर्ष का पथ संचलन 13 अक्टूबर रविवार को दोपहर 3:30 बजे स्थानीय नेहरू स्टेडियम खेल मैदान से प्रारंभ होगा। यह संचलन नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से होकर निकलेगा। संचलन की तैयारी के लिए स्वयंसेवक नगर के प्रत्येक मोहल्ले में संपर्क कर रहे हैं साथ ही नगर के प्रमुख स्थानों पर स्वागत की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। हरदा नगर के निवासी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर संघ की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक विराट पथ संचलन देखेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.