Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
कविता धार्मिक मध्यप्रदेश मनोरंजन हरदा

यहां संग्राम दानव देव में चलता ही रहता है, सनातन वेद कहते हैं धवल इतिहास कहता है:- दिनेश याग्निक।

3 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
दाना बाबा नवदुर्गा उत्सव समिति सिराली द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के नामी कवियों ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना से हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक संजय शाह ने कहा कि समिति द्वारा एक साहित्य का आयोजन किया गया जिसकी प्रशंसा की जाना चाहिए। समिति से जुड़े अरुण गौर और शैलेंद्र राजपूत ने बताया कि दाना बाबा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष नवदुर्गा उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर कुछ ना कुछ आयोजन करते रहते हैं। इस वर्ष कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। नर्मदा आह्वान सेवा समिति के तत्वाधान में नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा यह आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने शानदार काव्य पाठ कर जनता को खूब हँसाया। सरस्वती वंदना कवयित्री ज्योति जलज द्वारा की गई। पहले कवि के रूप में इटारसी से आए पवन प्रबल ने हास्य कविताओं से श्रोताओं को गुदगुदाया उन्होंने ‘’ कैसा ये व्यवहार बना कर रखा है। इश्क को करोबार बना कर रखा है।‘’ जैसी कविताएं सुनाई। उसके बाद बालकवि दुहित गौर ने भी हास्य कविताओं से जनता का मन मोह लिया और खूब तलिया बटोरी। उन्होंने भगवान राम पर कविता सुनाई ‘’ पिता का दर्द जो समझे वही श्रीराम होता है’’ हरदा से आए गजलकार शिरीष अग्रवाल ने भी हास्य की फुलझड़ियां छोड़कर लोगों को खूब गुदगुदाया और प्रेम मोहब्बत की गजल सुनाते हुए कहा कि ‘’हुआ था इश्क़ जिनसे बरसों पहले हमे आज समधी समधन के संबंधों में उलझ गए’’। इसके बाद कवयित्री ज्योति जलज ने शानदार गजल और गीत सुनाए। कन्नौज से आए जितेंद्र कुमार जीत ने हास्य कविताओं के साथ किसानों पर एक कविता सुनाकर तालियाँ बटोरी। नरसिंहपुर की कवयित्री मेघा मिश्रा ने इश्क मोहब्बत की कविताएं पढ़कर खूब हँसाया और तलिया बजवाई। मेघा ने ‘’ पक्षपात कर भंग मर्यादाओ के संग, जूठे बेर सबरी के खाए श्री राम जी की कविता का पाठ किया। हरदा के एलजी लोमेश गौर ने हास्य रस के छंद सुनाकर लोगों को हँसाया। देवनगर के कवि दिनेश याग्निक ने शानदार मुक्तक पढे और और उनकी फेमस रचना होल कबड्डी का पाठ किया और जनता ने खूब तालियां बटोरी। उन्होंने ‘’ यहां संग्राम दानव देव में चलता ही रहता है, सनातन वेद कहते हैं धवल इतिहास कहता है’’ का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन करने वाले रायसेन के कवि कौशल सक्सेना ओज रस की कविताएं पढ़कर कार्यक्रम का समापन किया। अंत में आभार अरुण गौर ने व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय शाह, नर्मदा आह्वान सेवा समिति के कैप्टन किशोर करैया, नगरपरिषद अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्याम बूचा, व्यापारी संघ अध्यक्ष भगवान सिंह राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.