Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – जिला पंचायत सदस्य व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पति लक्ष्मीनारायण ठाकुर को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप मे गिरफ्तार कर भेजा जेल।

2 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

मो. असफाक रीगल, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिला पंचायत के वार्ड नंबर एक के सदस्य व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पति लक्ष्मीनारायण ठाकुर पर एक 20 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला महिला थाने मे दर्ज करवाया। एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया की हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैड़ी निवासी लक्ष्मीनारायण ठाकुर जो की जिला पंचायत के वार्ड नंबर एक के सदस्य और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पति भी है।

लक्ष्मीनारायण ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने एक 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर तीन सालो मे कई बार दुष्कर्म किया। वर्तमान मे 1 सितंबर 2024 को भी लक्ष्मीनारायण ठाकुर ने खेत में युवती को बुलाकर दुष्कर्म किया। जब युवती ने लक्ष्मीनारायण ठाकुर से कहा कि वह उससे शादी करे तो वह भड़क गया और जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। आरोपी की धमकी से पहले तो पीड़िता डर गई लेकिन फिर वो समझ गई कि आरोपी लक्ष्मीनारायण उसे धोखा देर रहा था। पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और परिजन के साथ बुधवार रात को महिला थाने पहुंची और लक्ष्मीनारायण ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.