Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
7 Nov 2026 Harda 27°C
जागरूकता मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – कन्या प्राथमिक शाला सिराली मे आंगनबाडी परवेक्षक व कार्यकर्त्ताओ ने बालिकाओं को गुड टच बैड टच मे बारे मे बताया।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
बाल अपराधो की घटनाओ के रोकथाम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्कूलो व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम मे शक्ति अभिनंदन अभियान के अंतर्गत सिराली की कन्या प्राथमिक शाला मे बालिकाओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई। सिराली सेक्टर की आंगनबाड़ी परवेक्षक सरिता मासरे ने बताया की आज सिराली की कन्या प्राथमिक शाला मे गुड टच और बैड टच, साइबर क्राइम, संतुलित आहार, जीवन कौशल, नैतिक शिक्षा, स्वछता व साफ सफाई के बारे मे विस्तार से समझाया गया।

साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता ममता जोशी, फेमिदा खान, कुसुम संगोले ने बच्चों से कहा कि यदि कोई आपको टच करता है और आपको अच्छा लगता है या स्नेह की अनुभूति होती है तो यह गुड टच कहलाता है। लेकिन जब कोई व्यक्ति आपको इस तरह से छूता है कि आप असहज महसूस करते हैं या फिर उस व्यक्ति का छूना बुरा लगता है तो यह बैड टच कहलाता है। यदि कोई अनजान व्यक्ति आपको छूने का प्रयास करता और इसके बारे में किसी से ना बताने के लिए कहता है यह बैड़ टच है। यदि कोई अनजान व्यक्ति आपके इधर उधर टच करता है तो इसकी जानकारी अपने परिजनों तो तत्काल दे और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ सुनसान जगह पर ना जाए।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.