Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 22°C
मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – आंगनवाड़ी में बेहतर देखरेख से कमजोर सोनम अब हुई तंदुरूस्त।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, हरदा

एडाप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम के तहत कलेक्टर ऋषि गर्ग के साथ जिले के लगभग सभी अधिकारियों ने एक-एक आंगनवाड़ी केन्द्र को सुविधा सम्पन्न बनाने की जिम्मेदारी ले रखी है। इसी क्रम में शासकीय स्वामी विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा की प्राचार्या डॉ. संगीता बिले एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. सी.पी. गुप्ता ने मसनगांव की आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 को गोद ले रखा है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस आंगनवाड़ी में एक बच्ची सोनम, उम्र 2 वर्ष अत्यन्त कमजोर तथा कम वजन की थी। सोनम के पिता रामजीवन योगी व माता को बच्ची की बेहतर देखरेख के संबंध में समय-समय पर समझाईश दी गई। साथ ही सोनम के लिये भुने हुए चने, मुरमुरे व शक्कर से पौष्टिक आहार तैयार कर उपलब्ध कराया गया, जिसे वह बड़े चाव से खाती थी। लगातार पौष्टिक आहार मिलने और पोषण संबंधी मार्गदर्शन की बदौलत अब सोनम बिल्कुल स्वस्थ हो गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उमा बामने ने बताया कि पिछले वर्ष सोनम का वजन 5 किलो से भी कम था। बेहतर देखभाल और पोष्टिक आहार की मदद से अब सोनम 8 किलो की हो गई है। सोमवार को प्राचार्या डॉ. संगीता बिले व डॉ. सी.पी. गुप्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ सोनम को लेकर कलेक्टर ऋषि गर्ग से मिले और सोनम के तंदुरूस्त होने के संबंध में उन्हें बताया। कलेक्टर ने इस अवसर पर बालिका सोनम को उपहार स्वरूप खिलौने भेंट किये।

कपिल शर्मा  हरदा, 9753508589

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.