Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 19°C
मध्यप्रदेश

हरदा की बेटी रितिका अग्रवाल को कलभूषण व कला गौरव अवार्ड से नवाज़ा गया।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

­हरदा शहर की मल्टीटैलेंटेड वंडर गर्ल रितिका अग्रवाल को विगत दिनों द नेशनल एकेडमी ऑफ आर्ट एजुकेशन पुणे महाराष्ट्र द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमे पूरे मध्यप्रदेश मे से हरदा शहर की बेटी रितिका अग्रवाल को यह अवार्ड मिला है। मध्य प्रदेश का ह्रदय कहे जाने वाला जिला हरदा में कई प्रतिभाएं विद्यमान तो। कई युवा राष्ट्रीय लेवल पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके साथ। इसी कड़ी में एक और उपलब्धि हरदा के खाते में आई है। हरदा कि बेटी रितिका अग्रवाल ने हाल ही मे द नेशनल एकेडमी ऑफ आर्ट एजुकेशन पुणे महाराष्ट्र द्वारा आयोजित स्टार आइकॉन किड्स अचीवर अवार्ड अपने नाम हासिल कर जिले एवं प्रदेश का नाम सम्पूर्ण भारत मे गौरवान्वित किया हैं।

इस प्रतियोगिता की कुल 23 प्रकार की कलाओ मे 13500 बच्चो ने हिस्सा लिया था। जिसमे रितिका ने 20 कलाओ में हिस्सा लिया जैसे ड्राइंग, निबंध लेखन, ग्रीटिंग कार्ड बनाना, शिल्प, मूर्तिकला बनाना, फैंसी ड्रेस, लिखावट, रचनात्मक लेखन, पोस्टर मेकिंग, मॉडलिंग, एकल नृत्य, गायन, नाटक, भाषण, कहानी लेखन, भजन, श्लोक, आदि एवं इन सभी कलाओ में रितिका को चुना गया है। वह यह पुरस्कार पाने वाली मध्यप्रदेश की पहली बेटी है। आपको बता दे रितिका को ऐसे करीब 70 अवार्ड्स मिल चुके है जिसमे इंडिया स्टार आइकॉन किड्स अचीवर अवार्ड, नेशनल मोस्ट टेलेंटेड किड्स अचीवर अवार्ड, कला भूषण, कला गौरव अवार्ड। रितिका का अलग अलग 30 प्रकार की कलाए आती है। यह अवार्ड मिलने पर कृषि मंत्री कमल पटेल, अपर कलेक्टर जेपी सैयाम, भाजपा युवा मोर्चा, अग्रवाल समाज सहित अन्य सामाजिक संगठन भी सम्मानित कर चुके है। साथ हि इस उपलब्धि पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने 21 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.