Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
10 Nov 2026 Harda 19°C
देश मध्यप्रदेश लाइफस्टाइल हरदा

हरदा – ग्राहक ने मुस्कान डायमंड से खरीदी HUID सोने की चैन, दुकानदार से 100 % की मिली गारंटी।

2 min read
Text Size:
Share:

हरदा एक्सप्रेस

हरदा नकली सोने के आभूषण बेचने के लिए प्रसिद्ध हरदा सराफा बाजार से अब लोगों का मोह भंग होना शुरु हो गया हैं। अब ग्राहक सिर्फ HUID सोने नंबर वाले सोने के आभूषण खरीद रहे हैं। हांलाकि जो ग्राहक अभी भी बिना HUID सोने के आभूषण खरीद रहे हैं वह हरदा सराफे द्वारा ठगी का शिकार हो रहे हैं। हरदा सराफे की ठगी और धोखाघड़ी से बचने के लिए बुधवार को श्रवण देवले ने 15 ग्राम सोने की HUID नंबर वाली सोने की चैन नगर पालिका के पास मुस्कान डायमंड से खरीदी। दुकान संचालक अरुण सोनी द्वारा ग्राहक श्रवण के मोबाइल पर  HUID नंबर की जांच कराकर ग्राहक को संतुष्ट किया और बेची गई सोने की चैन को 100 प्रतिशत में वापसी की गारंटी ली गई। इस दौरान ग्राहक का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। ग्राहक ने इस व्यवस्था का स्वागत किया। पीएम मोदी जी की अच्छी नीति ग्राहक श्रवण देवले ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्राहकों के हित में HUID नंबर वाला सोने के आभूषण की व्यवस्था सर्वोपरी हैं। उन्होंने बताया कि HUID नंबर वाला सोने के आभूषण खरीदने के बाद उसे मोबाइल पर चैक किया गया। जिसमें किसी भी प्रकार के धोखे और ठगी की संभावना खत्म हो गई हैं। मुस्काल डायमंड ने उन्हें पक्का बिल दिया और 100 प्रतिशत में वापसी की गारंटी दी। उन्हेांने बताया कि ग्राहकों के हित में प्रधानमंत्री इस नीति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। हरदा सराफा ठगी और धोखे से सावधान मालूम हो कि हरदा सराफा बाजार में 2 रुपये का तांबा सोने के आभूषण में मिलाकर उसे बाजार में लाखों रुपये में विक्रय कर ग्राहकों को ठगा जा रहा हैं। ऐसी स्थिति में हरदा सराफा बाजार ठगी और धोखधड़ी का अड्डा बन गया हैं। जिसमें ग्राहकों को सावधान रहने की आवश्यकता हैं। सोने के आभूषण सिर्फ HUID  नंबर वाले ही खरीदे।


फूल माला से ग्राहक का किया सम्मान
मुस्कान डायमंड के संचालक अरुण सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्राहकों के हित में लाए गए HUID के प्रति ग्राहक की जागरुकता को देखते हुए उनका सम्मान किया कर उनका मुंह मीठा कराया गया। अरुण सोनी ने बताया कि ग्राहकों को सिर्फ HUID  नंबर वाले सोने के आभूषण खरीदना चाहिए, ताकि ठगी और धोखाधड़ी से बचा जा सकें। साथ ही भविष्य में आभूषण बेचने पर 100 प्रतिशत वापस राशि प्राप्त हो।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.