Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 21°C
देश मध्यप्रदेश सामाजिक हरदा

हरदा – निःशुल्क कैंसर परामर्श व जांच शिविर 8 जनवरी को हरदा की कच्छ कड़वा धर्मशाला में होगा आयोजित।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा हरदा

हरदा में विश्वस्तरीय सुविधा के साथ 8 जनवरी को एक दिवसीय निःशुल्क कैंसर परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन कॅरियर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस व करिकॉन्स टाटा एंड मायो क्लीनिक यूएसए गायस होस्पिटल यूके के आपसी सहयोग से स्व.श्रीमती उपकार राजोरिया एवं स्व. श्री उमेश उपाध्याय की स्मृति में 8 जनवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कच्छ कड़वा पाटीदार धर्मशाला हरदा में कैंसर रोग से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टरो की टीम द्वारा निःशुल्क कैंसर परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे केंसर से जुड़ी संबंधित जांचे भी हो सकेगी इस स्वास्थ्य शिविर आयोजन में जिसमे आप बड़े शहरों की बेस्ट डॉक्टरो की टीम द्वारा शहर हरदा में भी निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे।

कैंसर के प्रमुख कारण जिस वजह से ये रोग लगता है..

पहले से कैंसर का होना, पारिवारिक सदस्य का कैंसर पीड़ित होना, अनुवांशिक कारण, मासिक धर्म की समस्याएं, कसरत का अभाव, गलत खान-पान, अतिरिक्त शराब पीना, तंबाकू का सेवन करना, हार्मोन्स का अत्यधिक उपयोग करना, स्तनपान न कराना आदि।

उपलब्ध सेवाएँ कुछ इस प्रकार …

आहार एवं पोषण सेवा, क्लिनिकल सायकोलॉजी, स्पीच थेरेपी, पुनर्वास थेरेपी, सी.टी. स्केन, एम.आर.आई., फिजियोथेरपी, बायो बैंकिग।

भोपाल स्तिथि होस्पिटल में निशुल्क उपलब्ध सुविधाएँ जैसे…

आयुष्मान भारत,मुख्यमंत्री सहायता कोष योजना, ई.एस.आई., सी.जी. एच. एस. एवं हेल्थ इन्श्योरेंस द्वारा मुफ्त ईलाज की सुविधा, कैंसर संबंधी लक्षण प्रतीत होने पर परामर्श के लिए सम्पर्क कर सकते है कॅरियर कॉलेज कैम्पस, अपोज़िट दशहरा मैदान, गोविन्दपुरा, भेल, भोपाल – 462023 कैन्सर सहायता नम्बर : 8268482684, 9303700498

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.