Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
10 Nov 2026 Harda 21°C
मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – स्थानीय कच्छ कड़वा धर्मशाला मे आयोजित निशुल्क कैंसर परामर्श व जाँच शिविर मे 410 लोगो ने लिया लाभ।

1 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, हरदा

स्थानीय कच्छ कड़वा पाटीदार धर्मशाला में भोपाल के कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के वाइस चेयरमैन मनीष राजोरिया द्वारा अपनी माँ एवं पूर्व मंत्री विष्णु राजोरिया की पत्नी उपकार राजोरिया एवं स्वर्गीय उमेश उपाध्याय की स्मृति में निशुल्क कैंसर परामर्श व जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

डॉक्टरों द्वारा शिविर में आए मरीजों की जाँच एवं रिस्क ऐसेसमेंट परामर्श दिया गया। शिविर का शुभारंभ कलेक्टर ऋषि गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस भोपाल के वाइस चेयरमैन मनीष राजोरिया ने बताया की शिविर में भोपाल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया। शिविर में मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल एवं हरदा के पूर्व विधायक डा आर के दोगने शामिल हुए।

आज के शिविर मे 410 मरीजों को परामर्श दिया गया साथ हि 9 मरीजों को चिन्हित किया गया जिन्हे आगामी उपचार के लिए भोपाल लेजाया जाएगा।

शिविर में डॉ दीपक भोजवानी, डॉ रिचा तिवारी, डॉ अंकुर छारी, डॉ अनुराग गौर, डॉ अंकित सिंह तोमर, डॉ कृतिका चौबे, डॉ नईम अख्तर, डॉ जुबेर, डॉ दीप्ति बाथम सहित नर्सिंग कॉलेज की छात्र-छात्राएं एवं मास्टर ट्रेनर प्रिया गुप्ता और सीमा पटेल तथा पैरामेडिकल स्टाफ के सहयोग से अपनी सेवाएं दी।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.