Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 20°C
देश मध्यप्रदेश सामाजिक हरदा

हरदा – स्थानीय गौर धर्मशाला मे आदर्श अहिरवार समाज संगठन ने नव निर्वाचित पदाधिकारीयों का किया स्वागत सम्मान।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

रविवार को स्थानीय गौर धर्मशाला मे आदर्श अहीरवार समाज संगठन हरदा द्वारा जिले ने नव निर्वाचित हुए समस्त पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया गया। आदर्श अहिवर समाज संगठन हरदा के जिलाध्यक्ष मुरली रंगीले ने बताया की देवास जिले की जनपद पंचायत खातेगाँव की अध्यक्ष सलिता बाई धनवारे, जनपद पंचायत सदस्य ललित बाई तिलवारे, छानेरा जनपद पंचायत सदस्य रुकमणि बाई निवारे, रामनारायण निवारे जनपद सदस्य हरदा, पार्वती बाई नंदमेहर जनपद सदस्य हरदा, क्षमा बाई मंडराई जनपद सदस्य खिरकिया साथ हि हरदा जिले के समस्त पंच, सरपंच, उपसरपंच पद पर निर्वाचित हुए पदाधिकारियों का पुष्प माला व सचित प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम मे उपस्थित सामाजिक बंधुओ ने कुरीतियों को दूर कर समाज के बच्चों की अच्छी शिक्षा को लेकर भी विचार विमर्श किया। साथ हि सर्वसम्मति से मृत्यु भोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा करने और समाज के बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए हरदा में भूमि क्रय कर उस पर छात्रावास बनाने को लेकर आपसी सहमति बनाई। इस दौरान समाज लोगो ने भूमि क्रय करने के लिए दान राशि की घोषणा की। इस दौरान कार्यक्रम मे अहिरवार समाज संगठन हरदा के जिलाध्यक्ष मुरली रंगीले, महासचिव अर्जुन राठोर, कोषाध्यक्ष शोभाराम जमकर, जिला सचिव अमरदास मंडराई एवं सदस्यगण उपस्थिति रहे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.