Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
10 Nov 2026 Harda 19°C
देश मध्यप्रदेश लाइफस्टाइल हरदा

हरदा – स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के उपलक्ष्य मे कृषि मंत्री कमल पटेल एवं कलेक्टर, एसपी ने उत्कृष्ट विद्यालय मे किया सामूहिक सूर्य नमस्कार।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, हरदा

कपिल शर्मा, हरदा :-  स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के उपलक्ष्य मे स्थानीय उतकृष्ट विद्यालय मे सामूहिक सूर्य नमस्कार हुआ। सामूहिक सूर्य नमस्कार मे प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने शामिल होकर सूर्य नमस्कार किया उनके साथ कलेक्टर ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने भी सूर्य नमस्कार किया।स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी गुरुवार को सामूहिक सूर्यनमस्कार किया गया। हरदा जिले की सभी स्कूल, कॉलेज, पंचायत और आश्रम शालाओं में सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सूर्य नमस्कार मे पहले राष्ट्र-गीत, मध्यप्रदेश गान के बाद मुख्यमंत्री का संदेश वाचन हुआ।

इसके बाद सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम शुरु हुआ। प्रशिक्षक राधेश्याम गौर एवं पूजा केवट द्वारा बच्चों को 12 स्टेपों मे सूर्य नमस्कार करवाया। सूर्य नमस्कार मे कक्षा 6 वीं से कॉलेज तक के विधार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा की प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मे हम युवा नीति लागु करने जा रहे है जिससे युवाओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीन विकास हो और देश के विकास मे युवाओं की भागीदारी हो। युवा आपने व परिवार के साथ साथ समाज व राष्ट्र के लिए भी जीये। जिससे की हम आपने राष्ट्र को आत्मनिर्भर व शक्तिशाली बनाकर भारत माता को विश्व गुरु के स्थान पर पहुंचाए। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था की मै सोते हुए सपना नही देख रहा हु बल्कि जागते हुए देख रहा हु की 20 वीं सदी अंग्रेजो की है पर 21 वीं सदी भारत की होगी।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.