Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 22°C
न्याय मध्यप्रदेश

हरदा – हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीडी बंसल ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ।

3 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिला न्यायालय मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उच्च न्यायालय जबलपुर के न्यायाधीश न्यायामूर्ति डीडी. बंसल, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी. सी. गुप्ता द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन न्यायाधीश प्रियंका सुमन साकेत द्वारा किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी. सी. गुप्ता के नेतृत्व आयोजित शिविर में न्यायमूर्ति बंसल की बेटी अनुजा बंसल में न्यायमूर्ति डी०डी० बंसल की बेटी अनुजा बसल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा के सचिव प्रदीप राठौर तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह एवं अन्य रक्तदाताओं द्वारा सहित 70 लोगों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए न्यायाधीश डीडी बंसल ने कहा कि रक्तदान सर्वश्रेष्ठ दान है। यह जरूरतमंदों की मदद करता है। आपका रक्तदान किसी के लिए जीवनदान हो सकता है, इसलिए इसे महादान भी कहा जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रदीप राठौर ने बताया कि शिविर में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेंटियर्स, आमजन ने स्वेच्छा से रक्तदान किया है। सचिव प्रदीप ठौर ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का मूलसूत्र न्याय सबके लिए है इसे ध्यान में रखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिक्षित एवं समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने में मदद की जाती है एवं शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से कोई जरूरतमंद वचित न हो इसलिए उनकी मदद की जाती है। इस दौरान न्यायमूर्ति बंसल की बेटी अनुजा बंसल ने रक्तदान करते हुए कहा की उसने पहली बार रक्तदान किया है और रक्तदान करने के बाद उन्हें सुखद अनुभूति हुई है कि मेरे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरुरतमंद के काम आएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें रक्तदान करने के दौरान बेहतर लगा। लोगों से भी ये कहना है कि यदि आप पूर्ण रुप से स्वस्थ्य है तो बिना किसी संकोच के रक्त का दान करें आपका एक यूनिट रक्त तीन लोगों के जीवन को बचाने के काम आ सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें रक्तदान करने की प्रेरणा अपने बड़े भाई से मिली है। सभी वक्ताओं के उदभोदन के बाद कार्यक्रम का आभार विशेष न्यायाधीश अनुप कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के.के. वर्मा व जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अमर यादव, स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच पी सिंग, सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा, डॉ शैलेन्द्र परिहार, लेब टेक्निशियन राजेश हीरवा, नर्सिंग ऑफिसर अनुभी वर्मा, नर्सिंग ऑफिसर, सलोनी डूबे नर्सिंग ऑफिसर, पवन धनगर वाहन चालक, अश्विन दुधे वार्ड बॉय भी उपस्थित थे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.