Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
7 Nov 2026 Harda 18°C
क्राइम जाँच मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – इटारसी के रेलवे वेंडर की खंडवा के वेंडर ने पत्नी से अवैध सम्बन्ध के शक मे हरदा के वेंडरो के साथ मिलकर कर दी हत्या।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
टिमरनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टिमरनी पुलिस ने अंधे क़त्ल का पर्दाफास कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी ऑफिस में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि 27 दिसंबर को टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम चारखेड़ा मे आशाराम बाबू आश्रम के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। शिनाख्त करने पर मृतक की पहचान इटारसी निवासी चेतराम पिता घासीराम सांगुले उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई थी। मृतक के परिजनों ने इटारसी थाने में 25 दिसंबर को मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। चुकी मृतक ट्रेन मे वेंडर का कार्य करता था जो इटारसी से खंडवा तक ट्रेन मे चलता था। मृतक अपने साथी खंडवा निवासी जलील खान के साथ 22 दिसंबर को पठानकोट एक्सप्रेस से हरदा से इटारसी जा रहा था तभी हरदा रेलवे स्टेशन के आगे चारखेड़ा स्टेशन पर ज़ब ट्रेन ख़डी हुई तो जलील खान ने अपने वेंडर साथी हरदा के फ़ाइल वार्ड निवासी रसीद खान और सुनील गौंड के साथ मिलकर ग्राम चारखेड़ा मे ट्रेन से उतार कर तीन किलोमीटर से दूर आशाराम बापू के आश्रम के पास ले जाकर उसकी गला घोटकर हत्या कर शव को पास के नाले के पास फेंक गए। टिमरनी एसडीपी आकांक्षा तलैया के नेतृत्व में तीन टीम बनाकर हरदा खंडवा और इटारसी भेजी गई। मृतक के साथी जलील खान से शक के आधार पर पूछताछ की गई जिसमे उसने चेतराम की हत्या करना कबूल किया। मुख्य आरोपी जलील खान ने बताया की मृतक चेतराम और उसकी पत्नी का बातचीत करना उसका पसंद नहीं था, जिसके चलते उसको अवैध संबंध की आशंका थी जिसके चकते उसने अपने हरदा निवासी दो वेंडर रसीद खान और अनिल गौंड के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया।

इस अंधे कत्ल की गुथी सुलझाने मे एसडीओपी आकांक्षा तलया, टिमरनी थाना प्रभारी रोशनलाल भारती, निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती, उप निरीक्षक सीताराम पटेल, उप निरीक्षक अजय रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक जगन इवने, सहायक उप निरीक्षक माधव भाट, प्रधान आरक्षक राममोहन चिचाम, जीआरपी आरक्षक विजय बांके और आरक्षण अभिलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.