Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 20°C
देश मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अंबेडकर चौक पर भीम आर्मी और एससी-एसटी संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया।

1 min read
Text Size:
Share:

मो. असफाक रीगल, 9926345450

मो. असफाक रीगल, हरदा एक्सप्रेस…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा 18 दिसंबर को संसद मे बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कही पर कांग्रेसियो द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है तो कही पर बाबासाहेब अंबेडकर के अनुयायियों द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन। इसी क्रम मे आज स्थानीय अंबेडकर चौक पर भीम आर्मी और एससी-एसटी संगठनो द्वारा विरोध प्रदर्शन किया। एससी-एसटी युवा संघ के अध्यक्ष राहुल पंवारे ने कहा कि एससी-एसटी समाज के लिए बाबा साहब की अहमियत जानते हुए गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिया गया बयान अमर्यादित व आपत्तिजनक है। जिससे सारी समाज की भावनाएं आहत हुई है। राहुल पंवारे ने कहा की गृहमंत्री अमित शाह माफी मांगे और पद से इस्तीफा दे। इस दौरान प्रदर्शन मे एससी एसटी युवा संघ अध्यक्ष राहुल पवारे, भीम आर्मी संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशिव मेहरा, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष पंकज गार्गे, भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष राम ओसले, एससी एसटी युवा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन हुरमाले, गंगाविशन ओनकर, विक्रम सेहकर, पूरनसिंह हुरमाले, वीरेंद्र मराठा, रामस्वरूप लखोरे, श्याम गंगवाल, सुनील चौरे, मोहित माणिक, गोलू भंवरे, मुकेश बछानिया, मुजाहिद अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.