Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
4 Nov 2026 Harda 22°C
उज्जैन निर्देश मध्यप्रदेश राजनीति समस्या

MP – सिंहस्थ 2028 के लिए अभी से माइक्रो प्लानिंग करे, बैठक मे सीएम यादव ने अधिकारीयों को दिए निर्देश।

3 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में पूर्व में सम्पन्न हुए सिंहस्थ में प्राप्त अनुभवों को केन्द्र में रखते हुए सिंहस्थ 2028 के योजनाबद्ध आयोजन के संबंध में बैठक की अध्यक्षता कर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सबसे बेहतर यह होगा कि सिंहस्थ की व्यवस्थाओं और प्रबंधन से जुड़े सभी कार्य जून 2027 के पहले ही पूरे कर लिए जाएं। इससे रह गई कमोबेशी को दुरुस्त करने या व्यवस्थाओं को और भी अधिक बेहतर करने का समय भी मिल सकेगा। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव गृह जे.एन. कंसोटिया, अपर मुख्य सचिव नगरीय‍विकास एवं आवास संजय कुमार शुक्ल, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, सिंहस्थ की व्यवस्थाओं से जुड़े अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव सहित सचिव एवं आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सिंहस्थ से पहले अंदरूनी गलियों का भी चौड़ीकरण करें…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ में लाखों-करोड़ों श्रद्धालु उज्जैन शहर में आएंगे। बड़े मार्गों के अलावा उज्जैन शहर की अंदरूनी गलियों व रास्तों का भी और अधिक चौड़ीकरण करें ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन का वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध रहे और वे आसानी से आ-जा सकें। उन्होंने कहा कि उज्जैन शहर में क्षिप्रा नदी व शहर के अंदर सिंहस्थ के लिए जितने भी सेतु निर्माण कार्य जरूरी हैं, वे अभी से प्रारंभ कर लिए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान उज्जैन शहर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में भी श्रद्धालुओं के देवदर्शन के लिए समुचित व्यवस्थाएं की जाए। उन्होंने कहा कि यदि संभव हो तो रूद्र सागर में भी घाट बनाने पर विचार कर प्रारंभिक सर्वे भी कर लें।

आपदा-अग्नि प्रबंधन पर दें विशेष ध्यान…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छोटी-छोटी व्यवस्थागत कमियों की वजह से आयोजन के दौरान ही प्राकृतिक आपदा व अग्नि दुर्घटना से अप्रिय स्थिति निर्मित न हों। सिंहस्थ वर्ष 2028 में है, इसलिए किसी भी प्रकार की आपदा और अग्नि दुर्घटना प्रबंधन पर विशेष ध्यान देकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये वॉलिंटियर्स को प्रापर ट्रेनिंग भी दी जाए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के लिए बेहतर से बेहतर प्लानिंग अमल में लाई जाए। विशेष ध्यान रहे कि कार्यों में विलंब न हो। मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन शहर पहुंचने वाले 7 प्रमुख मार्गों को फोरलेन और एक प्रमुख मार्ग सिक्स लेन रोड के रूप में मंजूरी दे दी गई है। इस पर तेजी से काम प्रारंभ किया जाए, ताकि समय रहते सभी मार्ग तैयार हो जाएं।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.