Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 19°C
मध्यप्रदेश समस्या सम्मान सामाजिक स्वास्थ्य हरदा

हरदा – जिला अस्पताल मे ब्लड की हुई कमी, धनगर युवा सेना ने 25 यूनिट किया रक्तदान।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

मो. असफाक रीगल, हरदा संवाददाता…
हरदा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड की कमी हो गई है, जिसको देखते हुए धनगर युवा सेना आगे आई है और करीब 25 यूनिट रक्तदान किया। धनगर युवा सेना के अध्यक्ष आर डी पटेल ने बताया की जैसे ही उन्हें पता चला की जिला अस्पताल के ब्लड बैंक मे ब्लड की कमी आ गई है तो उन्होंने अपनी युवा सेना के सदस्यों को एकत्रित कर जिला अस्पताल पहुंचे और करीब 25 यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी रक्तदान करने की अपील की है। आर डी पटेल ने कहा की रक्तदान महादान होता है एक व्यक्ति के रक्तदान से तीन लोगो की जान बचाई जा सकती है इसलिए हर तीन माह मे रक्तदान करना चाहिए। इधर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह परिहार ने बताया की वर्तमान में ब्लड बैंक में दो दिनों का ब्लड स्टॉक बचा हुआ है, जिसमें निगेटिव ब्लड ग्रुप की अत्यधिक कमी है। ब्लड बैंक में कुल 25 यूनिट रक्त उपलब्ध है, जिसमें ए पॉजिटिव 3 यूनिट, बी पॉजिटिव 4 यूनिट, ओ पॉजिटिव 3 यूनिट, एबी पॉजिटिव 5 यूनिट हैं। निगेटिव ग्रुप में ए निगेटिव 2 यूनिट तथा बी, ओ और एबी निगेटिव का मात्र एक-एक यूनिट ही उपलब्ध है। ब्लड बैंक मे करीब 100 यूनिट ब्लड उपलब्ध रहना चाहिए। जिला अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालो मे रोजाना करीब 15 यूनिट ब्लड लगता है। डॉ. शैलेन्द्र सिंह परिहार ने कहा की रक्तदान करने से डरने की आवश्यकता नहीं है। एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह मे रक्तदान कर सकता है, रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती।

इस दौरान पंकज धनगर, कान्हा धनगर, विवेक धनगर, मानस धनगर, पवन धनगर, मंगेश चंदेल, गजेंद्र पाल, नीरज धनगर, रामदीन पाल, शारद यादव, ओमप्रकाश धनगर, दुर्गेश धनगर, कृष्ण धनगर, धनराज पाल, राहुल धनगर, रत्नदीप धनगर, पुष्पक धनगर, आकाश यादव, अर्पित धनगर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.