Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 20°C
कार्यवाही क्राइम जाँच भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश समस्या हरदा

हरदा – पूर्व नगर पालिका सीएमओ ज्ञानेंद्र कुमार यादव सहित तीन पर सिविल लाईन थाने मे दर्ज हुई एफआईआर।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा नगर पालिका में 5 साल पुरानी 6 महत्वपूर्ण फाइलों के गायब होने का मामला सामने आया है। शुभम कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्तमान सीएमओ कमलेश पाटीदार ने सिविल लाइन थाने में पूर्व सीएमओ ज्ञानेंद्र कुमार यादव, उपयंत्री हरिओम दोगने और जल प्रदाय शाखा प्रभारी राजेंद्र पाराशर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संतोष चौहान ने बताया कि वर्ष 2021 मे नगर पालिका कि कुछ फाइले गुम हो गई थी, शुभम कंस्ट्रक्शन द्वारा शहर मे पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया था। फाइल एकदम हो जाने के कारण उनका भुगतान नहीं हो पा रहा था। इस संबंध मे नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा तत्कालीन सीएमओ ज्ञानेंद्र कुमार यादव, इंजीनियर हरिओम दोगने और जलप्रदाय प्रभारी राजेंद्र पाराशर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। सीएमओ कि शिकायत पर सिविल लाईन थाने मे बीएनएस की धारा 324 (5), 318 (3), 3, 5 के तहत मामला दर्ज किया। इधर वर्तमान नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार का कहना है कि शुभम कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा उच्च न्यायालय में एक याचीका लगाई थी जिसमे उन्होंने उच्च न्यायालय को बताया कि उनकी भुगतान करने कि जो फाइले थी वे शासकीय नियमानुसार ना जाते हुए ठेकेदार के माध्यम से कार्यपालन यंत्री के पास गई थी जिस पर उच्च न्यायालय ने आपत्ति लेते हुए संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए थे जिस पर आज हमने सिविल लाईन थाने मे तत्कालीन सीएमओ ज्ञानेंद्र कुमार यादव, इंजीनियर हरिओम दोगने और जलप्रदाय प्रभारी राजेंद्र पाराशर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.