Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 19°C
क्राइम जागरूकता जाँच देश न्याय मध्यप्रदेश समस्या हरदा

हरदा – बुजुर्ग से 2.50 कि लूट करने वाले आंध्र प्रदेश के चार लुटेरों को पुलिस ने कटनी से किया गिरफ्तार।

3 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
सिटी कोतवाली पुलिस ने लूट के आरोपियों को पकड़ने मे बड़ी सफलता हासिल की है। बीते 18 फ़रवरी को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र कि शुक्ला कॉलोनो निवासी सुखराम बिल्लोरे स्टेट बैंक से ढाई लाख रूपये निकाल कर घर गए इस दौरान बाइक से दो लोगो ने उनका पीछा करते हुए घर तक पहुँच गए इसके बाद लुटेरों ने 20-20 के चार नोट पटक दिए और बुजुर्ग से बोले दादा आपके पैसे गिर गए जैसे ही बुजुर्ग पैसे उठाने पीछे गए तो लुटेरों ने पैसे से भरा बेग लेकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित बुजुर्ग से सिटी कोतवाली थाने पहुँच कर सारा घटना क्रम बताया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इधर एसपी अभिनव चौकसे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रूपये ईनाम कि घोषणा कि साथ ही नर्मदापुरम आईजी ने भी 30 हजार रूपये ईनाम देने कि घोषणा कि थी। इसके बाद एसपी अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन मे पुलिस टीम गठित कर छानबिन शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटना को अनजाम देने के बाद आरोपी हरदा से खंडवा और फिर खंडवा से कटनी पहुंच गए। फुटेज के आधार पर आरोपियों कि लोकेशन कटनी मिली पुलिस टीम तत्काल कटनी के लिए रवान हुई और रेलवे स्टेशन के पास एक मकान मे कुछ संदिग्ध लोग होना पाए गए जिसके बाद पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार हरदा लाये जहा उन्होंने पूछताछ मे बताया कि उनके द्वारा खरगोन मे 70 हजार रूपये, विदिशा मे 1.50 लाख और महाराष्ट्र के जलगांव मे 9 लाख रूपये कि लूट कि थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से हरदा कि 2.50 लाख कि लूट के पैसे बरामद कर एक बाइक जप्त कि गई।


आरोपीगणों की गिरफ्तारी मे इनकी सराहनीय भूमिका रही…
रोबर्ट गिरबाल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग खिरकिया, निरीक्षक प्रहलादसिंह मर्सकोले थाना प्रभारी कोतवाली हरदा, निरीक्षक संदीप सुनेश यातायात प्रभारी हरदा, उप निरीक्षक संदीप यादव प्रभारी थाना सिराली, उप निरीक्षक मानवेन्द्रसिंह भदोरिया थाना प्रभारी रहटगाँव, उप निरीक्षक सीताराम पटेल चौकी प्रभारी करताना, उप निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव थाना छीपाबड़, सुबेदार उमेश ठाकुर, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव थाना हरदा, प्रआर. जगदीश पाण्डव, प्रआर करण साहू, प्रआर. शैलेन्द्र धुर्वे, प्रआर दुर्गेश सेंगर, प्रआर, नीरज चौरे सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम हरदा, प्रआर. अजित चौरे सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम हरदा, प्रआर. नीरज साहू सायबर सेल हरदा, आर. लोकेश सातपुते सायबर सेल हरदा, कमलेश परिहार सायबर सेल हरदा, आर. पिंटू उईके थाना रहटगांव, वरिन्द्र राजपूत थाना हरदा, जिला खण्डवा मे पदस्थमहिला प्रआर. कला, महिला आर. पूजा केथवास, शानू गुप्ता एवं आर. कुन्दन चौहान सीसीटीव्ही रूम खण्डवा आर. सुमित दमाड़े थाना पदमनगर खण्डवा की सराहनीय भूमिका रही।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.