Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 21°C
क्राइम जाँच मध्यप्रदेश समस्या हरदा

हरदा – शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की, गंभीर हालत मे भोपाल रेफर।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

राहुल जोशी, टिमरनी संवाददाता…
हरदा जिले के टिमरनी नगर मे एक शराबी पति ने पिट-पिट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद मे खुद ने भी आत्महत्या करने के इरादे से चूहा मार दवा गटक ली जिससे उसकी तबियत बिगड़ने पर टिमरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार देकर हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया। टिमरनी पुलिस ने बताया की टिमरनी नगर के लाइन पार करताना रोड पर रहने वाले तेजा ओझा ने दो महीने पहले अपनी पत्नी शिला बाई उम्र 30 वर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने मे लिखवाई थी। ज़ब पत्नी घर लौटी तो शराबी पति तेजा ओझा ने पत्नी की पिट-पिट कर हत्या कर दी ओर बाद मे खुद ने भी चूहामार दवाई का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबियत बिगड़ने पर पहले टिमरनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया जहा से प्राथमिक उपचार देकर हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया। इधर हरदा जिला अस्पताल मे हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। टिमरनी थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने बताया की तेजा ओझा की दो पत्नियां है दूसरी पत्नी शिला बाई है जो दो महीने पहले बिना बताए घर से कही चली गई थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसने टिमरनी थाने मे दर्ज करवाई थी। मृतिका का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए टिमरनी अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल मृतिका शिला बाई का पति बेहोशी की हालत मे होने के कारण बयान नहीं दे सका जिसके चलते हत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.