Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 18°C
जागरूकता मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – भारतीय मजदूर संघ ने अपने 70 वें वर्ष मे प्रवेश पर ग्रामीण क्षेत्रों मे ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे मे जानकारी दी।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
भारतीय मजदूर संघ के 70 वें वर्ष में प्रवेश पर 1 से 15 दिसंबर तक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत रोजाना शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों मे भ्रमण कर ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख जितेंद्र सोनी ने बताया की भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को मध्य प्रदेश के पुण्य धरा भोपाल महानगरी में हुआ जिसकी स्थापना श्रद्धेय दत्तोपंत ठेकड़ी जी ने की जो देश ही नहीं अपितु विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। निर्माण के 70 वर्ष में भारतीय मजदूर संघ के साथ 5778 से अधिक ट्रेड यूनियन 40 से अधिक अखिल भारतीय उद्योग महासंघ पूरे देश में 200 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ता प्रत्येक प्रदेश में प्रादेशिक कार्यालय और प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिला कार्यालय सक्रिय है। विगत 30 वर्षों से भारतीय मजदूर संघ देश का लगातार सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बना हुआ है। इसी क्रम मे बुधबार को वनवासी कृषि एवं ग्रामीण भारतीय मजदूर संघ की ओर ग्रामीण क्षेत्र में श्रमिकों से संपर्क किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी ने सोडलपुर, रहटगांव, धनगांव, नजरपुरा, कासरनी, आमसागर, सिंगनपुर, छीरपुरा, में श्रमिकों संपर्क किया।

जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद मर्सकोले ने डोलरिया, टेमागांव, कपासी, जिनवानी, जुआरदा, उसकल्ली, जोगीखेड़ा, झिरीखेड़ा, पड़वा, झाड़बिड़ा, पांडरमाटी, खात्माखेड़ा, आमा, बोथी, मन्नासा धनपड़ा और जिला मंत्री हीरामन परते ने ग्राम बांसपानी, रुटूबुर्रा, बंशीपुरा, सिघोंडा, बड़झिरी, बोबदा, इंद्रपुरा मजदूरों से चर्चा कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी। भारतीय मजदूर संघ 5-5 सदस्यों की टोली बनाकर गांवों में कार्यकर्ता अभियान चला रहे हैं।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.