Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 21°C
क्राइम मध्यप्रदेश स्वास्थ्य हरदा

हरदा – सिविल लाइन पुलिस ने 1 लाख 70 हजार रूपये कि ब्राउन शुगर सहित दो आरोपी को किया गिरफ्तार।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
जिले मे नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत अलग-अलग थाना क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जप्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आज सिविल लाईन पुलिस ने बैरागढ़ स्थित रेलवे पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान हरदा तरफ से तेज गति से आ रहे बाईक चालक जिसे पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन बाईक चालक वहां से भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस स्टाफ ने रोका तो वह घवराने लगा और जल्दी-जल्दी रसीद काटने का कहने लगा वाहन चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति पीछे बैठा था। दोनों के पास से अवैध ब्राउन शुगर जप्त कि गई। सिविल लाईन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय आर डी प्रजापति, राजेश्वरी महोविया एवं एसडीओपी अर्चना शर्मा के नेतृत्व में सिविल लाईन थाना पुलिस द्वारा अवैध ब्राउन शुगर के खिलाफ कार्यवाही की गई जिसमें बैरागढ क्षेत्र मे रेलवे पुलिया के पास वाहन चैकिंग के दौरान दौरान काले रंग कि पल्सर बाईक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से 1 लाख 70 हजार रूपये कि 17 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर एवं एक काले रंग कि पल्सर बाईक क्रमांक एम.पी. 47 एम.एल. 4362 जप्त कि गई। पूछताछ करने पर बाईक चालक ने अपना नाम मोहित उर्फ बंटा गौर पिता सुरेश गौर उम्र 25 वर्ष निवासी निवासी चौबे कालोनी हरदा एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम विकास पिता उमेश तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी गोलापुरा हरदा का रहना बताया। दोनों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट पेश किया जहा से उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है। इस महत्वपूर्ण भूमिका मे थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान, उप निरीक्षक गंगाराम सल्लाम, उप निरीक्षक पवन कुमरे, उप निरीक्षक मनीष उप निरीक्षक मनोज दुबे प्रधान आरक्षक प्रवीण रघुवंशी, आरक्षक राहुल वर्मा, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक उमेश पवार, दिनेश काजले, सैनिक संतोष ओझा एवं थाना स्टाफ का योगदान रहा।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.