Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 32°C
जागरूकता जाँच मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – कमिश्नर ने करताना व अबगांव कला मे निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवनों का किया निरीक्षण।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

राहुल जोशी, टिमरनी संवाददाता…
नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त के. जी. तिवारी ने शुक्रवार को हरदा जिले के ग्राम करताना और अबगांव कला में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण किया। ग्राम करताना के स्कूल भवन लगभग पूर्ण हो चुका है जिस पर संभागायुक्त तिवारी ने करताना के स्कूल भवन के शेष कार्य को इस माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम अबगांव कला के स्कूल भवन को जून माह के अंत तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए, ताकि अगले शिक्षा सत्र में नए भवन में स्कूल संचालित हो सके। कमिश्नर ने टिमरनी और हरदा के विकासखंड शिक्षा अधिकारियो को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र के दोनों सीएम राइज स्कूल के निर्माण कार्यों पर नियमित रूप से नजर रखें और इस दौरान जो भी कमी पाई जाए उसके लिए निर्माण एजेंसी का ध्यान आकर्षित करें और आवश्यक सुधार कराएं। ग्राम अबगांवकला के ग्रामीणों ने कमिश्नर को गांव की पेयजल समस्या के बारे में बताया कि जल जीवन मिशन की पेयजल योजना सही ढंग से कार्य नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने गांव में सी.सी. रोड़ व नाली निर्माण की मांग भी कमिश्नर से की। जिस पर उन्होने हरदा जनपद पंचायत सीईओ बलवान सिंह मवासे को आज ही गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर आदित्य सिंह एवं संयुक्त आयुक्त जी. सी. दोहर, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी, एसडीएम टिमरनी महेश बड़ोले तथा पीआईयू के अधिकारी भी मौजूद थे।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.