Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 22°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

MP – शराबी पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाया, घायल महिला का जिला अस्पताल मे उपचार जारी।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कमताड़ी में बीती रात को घरेलू विवाद मे एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर जिन्दा जला दिया। रविवार सुबह परिजन उसे उपचार के लिए हरदा जिला अस्पताल लेकर आए जहा डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर उसे भर्ती कर लिया। महिला की हालत गंभीर बताइ जा रही है। घायल महिला की दादी क्षमा बाई ने बताया की उसकी नाती रेखा पति चंदू उम्र 21 वर्ष ग्राम कोतमी मे रहते है जो मजदूरी करने कामताड़ी आए हुए थे। बीती रात को पति पत्नी के विवाद मे रेखा के पति चंदू ने शराब के नशे मे उसको पेट्रोल डालकर जला दिया। जिसे सुबह एम्बुलेंस से हरदा अस्पताल लाये जहा रेखा का उपचार जारी है। इधर छीपाबड़ थाने मे पदस्थ एस.आई सुरेश राज ने बताया की छीपाबड़ थाना अंतर्गत ग्राम कमताड़ी मे बीती रात को बच्चे की रोने की बात को लेकर चंदू ने अपनी पत्नी रेखा बाई पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसमे महिला घायल हो गई, जिसका जिला अस्पताल मे उपचार जारी है। इधर एडिशनल एसपी आर डी प्रजापति ने बताया की बीती रात को छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कमताड़ी मे पति पत्नी के विवाद मे पति ने पत्नी को केरोसिन डालकर आग लगा दी जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका जिला अस्पताल मे उपचार जारी है। वही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.