Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
7 Nov 2026 Harda 21°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – हंडिया पुलिस ने चोरी के 3 आरोपियों को 1 लाख 66 हजार रूपये के जेवरात के साथ किया गिरफ्तार।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

मो. अशफाक रीगल, जिला संवाददाता हरदा एक्सप्रेस…
हंडिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के तीन आरोपियों को 1 लाख 66 हजार रूपये और एक एप्पल कंपनी के मोबाइल के साथ ग्राम अबगांव के पास से किया गिरफ्तार। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया ने बताया की फरियादी सोनू पिता कैलाश माणिक उम्र 25 वर्ष निवासी अवगांवकला ने रिपोर्ट कि थी की अज्ञात आरोपी घर में घुस कर चांदी के जेवर करदना, सिक्के, चार विछिया, तीन अगुठी, चैन वाली विछौडी, एक चैन, पैर की पट्टी, सोने के जेवर अगुंठी, एक बडी माला, दो छोटी माला तथा एक एप्पल का मोवाईल को चोरी कर ले गए है। फरियादि की शिकायत पर हंडिया थाने मे धारा 331 (4), 305 (a) BNS का मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन मे एक टीम गठित कर कार्यवाही शुरू कर दी। इसके के बाद मुखबिर की सूचना पर ग्राम अबगांव के पास से संदेह के आधार पर राजू उर्फ विष्णु पिता गंगाराम गारगे जाति बलाई उम्र 26 वर्ष निवासी अवगांवकला पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ की गई जिसने बताया की घटना दिनांक को साथी सागर व कल्लू के साथ ग्राम अबगांवकला में घटना को अनजाम दिया। इसके बाद हम तीनो ने सोने चांदी के जेवर को आपस बांट लिया एवं चोरी की सामाग्री को ललित पिता नंद किशोर राठौर उम्र 25 वर्ष निवासी एरोडम रोड गांधीनगर इंदौर को बैंचने दिया गया। विवेचना में एक आरोपी कल्लू उर्फ नर्मदा फरार है जिसकी तलाश जारी है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे हंडिया थाना प्रभारी अमित भावसार, सहायक उप निरिक्षक नानकराम कुशवाहा, प्रधान आरक्षक तरुण नागले, दीपक जाट, विजेंद्र तोमर, आरक्षक नितेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जब्त सामान

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.