कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के मामले में हरदा नगर पालिका प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही। जबकि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में ऋण वितरण के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन की श्रेणी में बैतूल जिले की सारणी नगर पालिका प्रथम तथा हरदा नगर पालिका प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रही। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि हरदा नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेड़िया को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसके लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर सिटी मिशन मैनेजर तरुण पाटिल और हरिओम गुर्जर भी मौजूद रहे।







