Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 19°C
धार्मिक निर्देश मध्यप्रदेश सामाजिक हरदा

हरदा – एसडीएम व तहसीलदार ने पंचकौशी यात्रा की व्यवस्थाओ का लिया जायजा।

1 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

राहुल जोशी, टिमरनी संवाददाता…
हरदा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले नर्मदा तट जलोदा में पंचकौशी यात्रा की तैयारी जोरो पर चल रही हैं। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पांच दिवसीय पंचकौशी यात्रा आयोजित की जा रही है। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई। समय समय आला अधिकारीयों द्वारा तैयारियो का निरिक्षण भी किया जा रहा है ताकि पंचकौशी यात्रा मे आने वाले श्रद्धांलुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो। आज शुक्रवार को टिमरनी एसडीएम महेश कुमार बडोले और तहसीलदार प्रमेश जैन जलौदा घाट पहुंचे और व्यवस्थाओ का जायजा लिया। टिमरनी एसडीएम महेश कुमार बडोले ने बताया की माँ नर्मदा में पानी बढने से घाट का रास्ता थोडा खराब हो गया था, जिसे यात्रा से पहले सुधारा जा रहा है। इस दौरान एसडीएम ने अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आपको बता दे कि 24 फरवरी को पुण्यशलीला मां नर्मदा की पंचकौशी यात्रा प्रारंभ होगी जो देवास जिले के उत्तरतट बिजलगांव से दक्षिणतट हरदा जिले के ग्राम जलोदा पहुंचेगी। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी हजारों की संख्या मे श्रद्धालु पंचकौशी यात्रा मे शामिल होंगे। इस दौरान ग्राम पंचायत गुल्लास के सरपंच तेजराम बेडा सचिव मोहन कुमार सहित आर आई और सचिव मौजूद थे।

Add...

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.