Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 21°C
जागरूकता मध्यप्रदेश शिक्षा समस्या सामाजिक हरदा

हरदा- वार्ड पार्षद ने टिमरनी-सोडलपुर मार्ग पर गतिअवरोधक बनाने एवं संकेतक लगवाने एसडीएम को सौपा आवेदन।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

राहुल जोशी, टिमरनी संवाददाता…
टिमरनी नगर के वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद सुनील दुबे द्वारा टिमरनी-सोडलपुर मार्ग पर गतिअवरोधक बनाये जाने एवं संकेतक लगवाने के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी महेश कुमार बडोले को आवेदन सौंपा। पार्षद सुनील दुबे ने आवेदन के माध्यम से बताया कि टिमरनी-सोडलपुर मार्ग पर गतिअवरोधक बनाया जाए क्योंकि उस मार्ग पर तीन विद्यालय, एक महाविद्यालय एवं न्यायालय सहित अन्य पाँच विभाग भी संचालित हो रहे है। साथ ही इस मार्ग पर छात्र-छात्राओं का आवागमन भी अधिक रहता है इसलिए मार्ग अवरोधक बनाने हेतु संबंधित ऐजेंसी को अवगत कराते हुए गतिअवरोधक बनाने के निर्देश कर सुलभ कांप्लेक्स के सामने, तहसील परिसर के सामने, बारजा चौराहा के दोनो तरफ, राधाबाई की पुलिया, महाविद्यालय के सामने गतिअवरोधक बनाने की मांग की गई। अनुविभागीय अधिकारी महेश कुमार बडोले ने जनहित को ध्यान में रहते हुए आवेदन पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उक्त स्थानों पर गतिअवरोधक बनवाने हेतु संबंधित एजेंसी को आदेशित किया जिसके चलते विभिन्न स्थानों पर गतिअवरोधक बनने का कार्य प्रारंभ हुआ। अब गतिअवरोधक बनने से विभिन्न स्थानों पर दुर्घटना की संभावना कम हो जायेगी।

पार्षद सुनील दुबे ने बताया मेरे द्वारा विभिन्न स्थानों पर गति अपरोधक बनाने की मांग की गई थी जिस पर अनुभागीय अधिकारी द्वारा जनहित को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसी को आदेशित किया गया विभिन्न स्थानों पर गति अवरोधक बनाने का कार्य किया जा रहा है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.