Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 31°C
जागरूकता जाँच मध्यप्रदेश समस्या सम्मान सामाजिक स्वास्थ्य

MP – भोपाल रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीबी जागरूकता का दिया संदेश।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
भारत सरकार के महत्वाकांक्षी 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत भोपाल रेलवे स्टेशन पर आज गुरुवार को एक आकर्षक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से यात्रियों और स्थानीय लोगों को टीबी (तपेदिक) के लक्षण, जांच, उपचार और बचाव के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में टीबी को लेकर फैले भ्रमों को दूर करना और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक बनाना था।

नुक्कड़ नाटक में धर्मराज, चित्रगुप्त और यमदूत जैसे पौराणिक पात्रों का उपयोग किया गया, जिन्होंने हास्य, गीत और नृत्य के माध्यम से दर्शकों को न केवल मनोरंजन किया, बल्कि गंभीर संदेश भी प्रभावी ढंग से पहुँचाया। नाटक के दौरान दर्शकों को टीबी के सामान्य लक्षणों, जांच की प्रक्रिया, मुफ्त इलाज के उपाय और पौष्टिक आहार के महत्व को सरल भाषा में समझाया गया, जिससे वे इस जानकारी को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा रेलवे का दायित्व केवल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उनकी सेहत का ख्याल रखना भी है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हमने आमजन को टीबी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है ताकि लोग समय रहते जांच करवा सकें और उचित उपचार पा सकें।

इस कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रचना श्रीवास्तव, सहायक जिला आयुक्त स्काउट एवं सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी नवीन कुमार, स्टेशन प्रबंधक आर. के. मिश्रा, रेलवे चिकित्सालय का नर्सिंग स्टाफ और रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस आयोजन में मुख्य जिला आयुक्त एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर, जिला आयुक्त स्काउट एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह, तथा जिला आयुक्त गाइड एवं वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी श्रुति मेंढकर का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रेलवे का यह प्रयास न सिर्फ टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने में सहायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि किस तरह रेलवे अपने विशाल नेटवर्क का उपयोग समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए प्रभावी ढंग से कर सकता है।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.