Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 20°C
कार्यवाही जाँच मध्यप्रदेश समस्या

MP – बिना टिकट यात्रा करने वाले एवं अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे स्टालो पर रेलवे ने लगाया 2 लाख 53 हजार 745 रूपये का जुर्माना।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, संपादक हरदा एक्सप्रेस…
भोपाल रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व रेलवे मजिस्ट्रेट अनुराग खरे द्वारा किया गया। जिसमें उनके साथ डीसीटीआई सुनील वर्गीस, 13 टिकट चेकिंग स्टाफ, 6 आरपीएफ स्टाफ और 4 जीआरपी स्टाफ उपस्थित रहे। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर एवं वहां स्थित स्टॉल्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा यात्रियों के टिकटों की जांच की गई, जिसमें कुल 80935 रूपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा स्टॉल्स एवं स्टेशन परिसर में की गई अनियमितताओं के तहत विभिन्न धाराओं में 89 मामलों में कार्रवाई कर कुल 172810 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार इस विशेष अभियान के दौरान कुल 253745 रूपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा की गई कार्रवाई के तहत प्रमुख रूप से धारा 144 (अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने पर), धारा 141 (अवैध रूप से चेन पुलिंग करने पर), धारा 145 (गंदगी फैलाने पर), धारा 137 (बिना टिकट यात्रा करने पर), धारा 147 (बिना प्लेटफार्म टिकट के स्टेशन परिसर में पाए जाने पर), धारा 155 (विकलांग कोच में अवैध रूप से यात्रा करने पर) एवं धारा 159 (नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर) के अंतर्गत कुल 66 मामलों में कार्रवाई की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस तरह के विशेष जांच अभियान समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं ताकि रेलवे परिसर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें और बिना टिकट यात्रा तथा अवैध गतिविधियों से बचें। रेल प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रखे जाएंगे ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.