Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 21°C
क्राइम न्याय मध्यप्रदेश समस्या हरदा

हरदा – सिविल लाइन थाने में प्रधान आरक्षक ब्रजेश साहू की गुंडागर्दी, पुलिसकर्मी से गाली गलौच कर थाने से किया बाहर, पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

ब्रजेश पाटिल, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, लेकिन अभी तक आपने देखा होगा कि यह मामले आम जनता से जुड़े होते थे, लेकिन जब मामला खुद पुलिस कर्मचारियों का हो तो फिर कानून व्यवस्था को लेकर कई बड़े सवाल भी खड़े हो जाते हैं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहां इंदौर के विजय नगर थाने मे पदस्थ आरक्षक पंकज पटेल द्वारा अपनी गाड़ी न्यू इंदौर कार गेरेज बंसल पेट्रोल पम्प के पास खंडवा बायपास रोड हरदा में 6 जनवरी 2025 को रिपेयरिंग करवाने के लिए खड़ी की गई थी। इस दौरान गाड़ी से स्टेपनी सहित अन्य सामान मैकेनिक द्वारा निकाल लिया गया था। इसके बाद फरियादी आरक्षक पंकज पटेल द्वारा सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे लेकिन वहां मौजूद प्रधान आरक्षक बृजेश साहू द्वारा आरोपी का पक्ष लेते हुए पुलिस कर्मचारी से ही दुर्व्यवहार कर उसे गालियां देते हुए वहां से बाहर निकाल दिया। प्रधान आरक्षक बृजेश साहू के द्वारा शिकायती आवेदन नहीं लिया गया। थाने में हुएं दुर्व्यवहार के बाद आरक्षक पंकज पटेल द्वारा प्रधान आरक्षक के विरुद्ध 181 पर शिकायत दर्ज करवा कर आरोपी प्रदीप के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग की गई है। वहीं इस शिकायत के बावजूद भी पुलिस आरोपी को पकड़ने की वजह फरियादी पंकज पटेल पर ही उल्टा दबाव बनाने लगी और सीएम हेल्पलाइन शिकायत उठाने की बात कर रही है।

आपको बता दें कि भारतीय संविधान द्वारा नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था की गई है, इसके लिए पुलिस को अधिकार सौंपें गए हैं, देश के हर नागरिकों की सुरक्षा के अलावा क्षेत्र में कानून व्यवस्था संभालना भी पुलिस का काम होता है, अगर किसी के साथ कोई चोरी की घटना, धोखाधड़ी या मारपीट हो या किसी भी तरह का अपराध हो जाता है तो ऐसे में वह पुलिस के पास जाता है और घटना के बारे में एफआईआर दर्ज करवाता है, लेकिन पुलिस को ऐसे मौके पर एफआईआर दर्ज करने के बाद घटना की तहकीकात करनी चाहिए और पीड़ित का साथ देकर कार्यवाही करनी चाहिए, लेकिन इस घटनाक्रम में पुलिस की कार्यप्रणाली विपरीत ही नजर आ रही है। यहां आरोपी को संरक्षण दिया जा रहा है तो वहीं फरियादी को फटकार लगाकर थाने से बाहर निकाला जा रहा है।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.